How to earn money from twitter


ट्विटर से कैसे करे कमाई? (How to earn money from Twitter?)
ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट का उपयोग कोई भी यूजर केवल ट्वीट करने और पसंदीदा ट्वीट को पढ़ने के लिए करता है। कुछ लोग अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी को फॉलो करते हैं। लेकिन, ट्विटर के जरिए पैसे भी कमाए जा सकते हैं। एक 23 वर्षीय युवक ने ट्विटर पर कुछ स्पॉन्सर्ड लिंक्स ट्वीट कर डॉलर में कमाई की।
क्रिस सैनचेज ने की कमाई
क्रिस सैनचेज 23 साल के हैं। उनकी सालाना कमाई 3.10 करोड़ रुपए (करीब 5 लाख डॉलर) है। दिलचस्प बात ये है कि क्रिस की यह कमाई ट्वीट्स के जरिए होती है। साल 2009 में क्रिस ने पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को फॉलो करने के लिए ट्विटर अकाउंट बनाया था। आज क्रिस को कई सेलिब्रिटी फॉलो करती हैं। क्रिस उबर फैक्ट्स नाम से अकाउंट चलाते हैं। इसमें दिलचस्प फैक्ट्स (तथ्य) पोस्ट किए जाते हैं। सोशल रिएक्टर नाम की कंपनी भी क्रिस को वेब पेजेस और गैलरी देती है, जिसके लिंक वे ट्वीट करते हैं। उस लिंक पर किए गए हर क्लिक के क्रिस को पैसे मिलते हैं। हाल ही क्रिस ने उबर फैक्ट्स एप भी डेवलप किया है, जिससे उन्हें हर सप्ताह 60,000 डॉलर का एड रेवेन्यू मिल रहा है। अब तक इस एप को 1.5 मिलियन लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
कैसे करें रजिस्टर
ट्विटर के उबेर पेज पर क्लिक कर अपना अकाउंट बनाएं। अकाउंट बनाने के लिए सबस्क्रिप्शन का ऑप्शन आएगा। इस ऑप्शन पर खुद को रजिस्टर करें। कुछ समय बाद आपके पास एक रिवर्ट कोड आएगा। फिर कोड के साथ अपने लिंक शेयर करना शुरू करें। शुरुआती दिनों में ट्विटर आपके लिंक और उसके रेस्पांस को स्टडी करेगा। इसके बाद आप रजिस्टर हो जाएंगे। ट्विटर से जुड़ी कंपनियां, सोशल रिएक्टर और फास्ट आपके लिंक्स को रजिस्टर कर लेंगी। इसके बाद आपसे डिटेल फॉर्म भरवाया जाएगा और उसके बाद हर क्लिक पर आपको पेमेंट मिलना शुरू हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

5 Easy Ways to Make Money on the Side This Year

How to Earn Money on YouTube

How to earn money from Musical.ly in hindi